टीईटी के लिए आवेदन 26 अक्टूबर की रात 12 बजे तक कर सकेंगे
प्रयागराज
UPTET 2021 : 28 नवंबर को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021 के आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी गई है। एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन में मौका मिलने और डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में देरी के कारण एक दिन का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय की ओर से सोमवार को जारी सूचना के मुताबिक अब पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर की रात 12 बजे तक कर दी गई है। ऑनलाइन फीस 27 अक्तूबर तक जमा होगी और आवेदन पूर्ण करने व प्रिंट लेने के लिए 28 अक्तूबर तक का मौका दिया गया है।
सोमवार तक 1285189 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1171085 फीस जमा करते हुए अंतिम रूप से आवेदन कर चुके थे। 709031 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। एनआईओएस से डीएलएड चार हजार से अधिक अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं।

पाठको की राय